फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल चौपट

Tue, 15 Mar 2016 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
बारिश और ओले पड़ने से फसलें बरबाद - फोटो : demo
विज्ञापन
गत तीन दिन से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से कई गांवों की फसलों का काफी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से गेहूं और अन्य फसलों के नुकसान कारण परेशान किसानों ने इस संबंध में गरदावरी और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


गांव भागोमाजरा के किसान बलवंत सिंह, स्वर्ण सिंह, नरिंदर सिंह, हरपाल सिंह ने कहा कि बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा से गेहूं  की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इस कारण उनकी फसल बिछ गई हैं। इससे पैदावार में काफी असर पड़ेगा। किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल के अतिरिक्त गोभी सरसों और अन्य फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।

जबकि आम का बौर गिर गया है। किसानों ने कहा कि  चटौली, भागोमाजरा, मुगलमाजरी, सिहोमाजरा, बाह्मण माजरा में काफी नुकसान हुआ है। किसान बलवंत सिंह ने सरकार से मांग की है कि रूपनगर और जिला मोहाली के अंतर्गत आने वाले गांवों में विशेष गिरदावरी करवाई और किसानों के हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें