फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: बलटाना चाैकी के सामने खुद को आग लगाने वाली युवती की माैत, दुष्कर्म मामले में सुनवाई न होने का आरोप

Sun, 10 May 2026 09:11 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी बेटी से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो उनकी बेटी आज जिंदा होती। परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती का शोषण कर रहा था। 
विज्ञापन
खुद को आग लगाने वाली युवती की माैत - फोटो : ANI/File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलटाना पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगाने वाली युवती आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। करीब 70 फीसदी तक झुलसी पीड़िता ने शुक्रवार देर रात पीजीआई में दम तोड़ दिया। पिछले 12 दिनों से उसका इलाज चल रहा था लेकिन संक्रमण बढ़ने और सांस लेने में दिक्कत के कारण हालत लगातार बिगड़ती चली गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में मनीमाजरा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


दुष्कर्म की शिकायत लेकर युवती लगातार थानों के चक्कर काट रही थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो उनकी बेटी आज जिंदा होती। परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती का शोषण कर रहा था। 

बहन के अनुसार युवती ने आरोपी को पांच लाख रुपये का लोन दिलवाया था और करीब चार लाख रुपये के सोने के गहने भी दिए थे। परिवार ने बताया कि युवती ऑनलाइन काम करती थी। मृतका की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनकी बेटी बलटाना चौकी में खुद पर पेट्रोल डाल रही थी तब वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मी उसे बचाने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे। परिवार का यह भी आरोप है कि युवती के मोबाइल फोन में मामले से जुड़े अहम सबूत मौजूद हैं, लेकिन दोनों मोबाइल अब तक पुलिस के कब्जे में हैं और उन्हें वापस नहीं किया जा रहा। 
विज्ञापन


पीड़िता की बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि चंडीमंदिर थाने में भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। परिवार ने एक एसआई पर आरोपी को बचाने के बदले 40 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बाद में उन्हें बलटाना चौकी भेज दिया गया जहां युवती से अभद्र व्यवहार किया गया और आपत्तिजनक सवाल पूछे गए। मामले के तूल पकड़ने के बाद पंजाब राज्य एवं चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मोहाली के डीसी और एसएसपी से रिपोर्ट तलब की। 

एसएसपी हरमन हंस ने बलटाना चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह और जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच एसपी रूरल को सौंपी गई है। एसपी मनप्रीत सिंह रूरल ने बताया कि आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें