फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों ने सिख युवक पीटा: बीच सड़क पर चले लात-घूसे, घायल के सिर लगे छह टांके, इस बात पर हुआ बवाल

Tue, 22 Jul 2025 07:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

मोहाली के जीरकपुर में कांवड़ियों और सिख युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर कांवड़ियों ने युवक को जमकर पीट दिया। युवक के सिर पर छह टांके लगे हैं। 
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर कांवड़ियों ने सिख युवक को बुरी तरह से पीट दिया। मोहाली के जीरकपुर स्थित सिंहपुरा चौक के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सिख युवक और कांवड़ियों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान कांवड़ियों ने सिख नौजवान के साथ बुरी तरह से मारपीट की और जख्मी कर दिया। बीच सड़क पर झगड़ा होता देख आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो कांवड़िये अपना कांवड़ छोड़ कर वहां से फरार हो गए। लोगों ने उनका पीछा कर तीन कावड़ियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, घायल सिख युवक को ढकोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसके सर में छह टांके लगे। घायल युवक रमनदीप सिंह निवासी नगला घर से बाइक पर एरो सिटी मोहाली में काम के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार रमनदीप की बाजू कांवड़ियों के साथ टकरा गई थी। इसके बाद यह हंगामा हुआ। सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और पकड़े गए कांवड़ियों को थाने ले गई। 

घायल रमनदीप ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। जैसे ही वह सिंहपुरा चौक के नजदीक एक होटल के पास पहुंचा तो वहां खड़े कांवड़ियों को क्रास करने लगा तो उसकी बाजू एक कांवड़िये के साथ टकरा गई। इस पर कांवड़िये ने गाली गलौच की। बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई और अन्य कांवड़ियों ने भी उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


जीरकपुर थाना जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि झगड़ा सुबह 10 बजे हुआ था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन कांवड़ियों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन शाम को दोनों पक्षों का समझौता हो गया। इसके बाद हिरासत में लिए गए कांवड़ियों को छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें