फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में पुलिस एनकाउंटर: बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में घायल, लूटी थी आई-20 कार

Mon, 25 Aug 2025 02:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

मोहाली के खरड़ सदर थाने के अंतर्गत पड़ते एरिया में मुठभेड़ दौरान कार लूट का आरोपी घायल हुआ है। आरोपी की पहचान भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले भूपिंदर ने अपने तीन साथियों सहित आई-20 कार लूटी थी। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली के खरड़ इलाके में सोमवार दोपहर पुलिस मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने कार लूट के एक आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी। आरोपी बाइक पर सवार था और उसने पुलिस को देखते ही गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी की पहचान भूपिंदर सिंह के तौर पर हुई है, जो लुधियाना का रहने वाला है। आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। खरड़ पुलिस ने इसके तीन साथियों को एक दिन पहले मलेरकोटला से गिरफ्तार किया था। वहीं चौथा आरोपी भूपिंदर सिंह को आज एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त लांडरा-सरहिंद रोड पर स्थित चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (सीजीसी) झंझेड़ी के दो कर्मचारियों के साथ इन चार आरोपियों ने कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने 17 अगस्त रात 10 बजे हथियारों के दम पर सीजीसी झंजेड़ी के कर्मचारी तारा सिंह और तुषार शर्मा से उनकी आई-20 लूटी थी। चारों बदमाश स्विफ्ट कार पर सवार थे। 

इस घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। पुलिस ने एक दिन पहले आरोपी परगट सिंह, तरनजीत सिंह सोनी व एक अन्य को मलेरकोटला से गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी मलेरकोटला के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई आई 20 कार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की थी। 
विज्ञापन


चौथा आरोपी भूपिंदर सिंह को सदर खरड़ एरिया के बीच आज पुलिस ने घेरा था। आरोपी बाइक पर सवार था और पुलिस से बचने के लिए उसने गोलियां चला दी। पुलिस की गाड़ी पर एक गोली लगी है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने क्रास फायरिंग की और आरोपी भूपिंदर की दाईं टांग पर गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपी से एक पिस्टल, बाइक और नशीला पदार्थ भी मिला है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों पर तीन से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें