फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़-चंड़ीगढ़ नेशनल हाईवे ट्रक चालकों ने दिखाई गुंडागर्दी, जानें मामला

Tue, 05 Jul 2016 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
शूटिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खरड़-चंडीगढ़ नेश्नल हाईवे-21 पर ट्रक चालकों ने सोमवार दिनदिहाड़े गुंडागर्दी दिखाई। इस दौरान ओवरटेक कर रही एक जैन की कार का पीछा किया। इसके बाद कार पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। ट्रक चालकों से डरी हुई कार सवार दंपत्ति को जैसे ही बलौंगी लाईट प्वाईंट के पास पुलिस की गाड़ी खड़ी दिखाई दी तो जान में जान आई। पति पत्नी कार से उतर कर पुलिस की ओर भागे और पुलिस की शरण में पहुंच कर जान बचाई। उन्होंने पुलिस को ट्रक चालकों की गुंडागर्दी बारे बताया तो पुलिस ने ट्रक को रोक कर ट्रक में सवार दोनों युवकों से पूछताछ की और उन्हें बलौंगी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जैन कार चालक मोहित लड्डा निवासी फेज-3 मोहाली व उसकी पत्नी ने बताया कि वे दोनों पति पत्नी खरड़ से मोहाली की ओर आ रहे थे। गांव देसूमाजरा के पास उनकी कार जैसे ही एक स्वराज माजदा ट्रक को ओवरटेक कर रही थी तो ट्रक चालक ने खुंदक खाकर उन्हें प्रैशर हार्न बजा बजा कर रुकने को कहा और ट्रक की खिड़कियों से गालियां देनी शुरू कर दीं और उन की कार पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रक उनकी कार के बराबर करके एक युवक ट्रक की  राड़की से खड़ा होकर सरेआम गाली ग्लौच करके रुकने को कह रहा था। जैसे ही उनकी कार बलौंगी लाईट प्वाईंट के पास पहुंची तो उन्होंने सामने पुलिस की रैपिड रूरल रिस्पांस की गाड़ी खड़ी हुई देखी और भाग पुलिस के पास पहुंचे और पूरी बात बताई। पुलिस ने ट्रक रोक कर दोनों युवकों को थाने पहुंचाया। कार चालक मोहित लड्डा ने बताया कि बलौंगी थाने में पुलिस के पास दोनों युवकों ने माफी मांग कर अपना पीछा छुड़वाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें