मोहाली में जिम ट्रेनर की हत्या का मामला सामने आया है। गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रड, जिला बठिंडा देर रात एक होटल पर चाय पीने गया था जहां कुछ लड़कों से उसकी कहासुनी हो गई। लड़कों ने पहले कृपाणों से उस पर हमला किया और बाद में गोली मार दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद आरोपियों की खोज शुरू कर दी है।