मोहाली की एक फ्लाइट एजेंसी के मैनेजर सहित दो लोगों ने अमेरिका के दो फर्जी टिकट बेचकर एक व्यक्ति को ढाई लाख रुपये का चूना लगा दिया। फेज-11 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुरुलिया (झारखंड) निवासी मोहित पोद्दार ने पुलिस को दी शिकायत कहा कि उसके माता-पिता को अमेरिका जाना था। इसके लिए उन्होंने मोहाली के फेज-10 स्थित एसकेएफ-15 में एक एजेंसी से संपर्क किया था। माई लाइट नाम की इस एजेंसी के मैनेजर नवरूप सिंह और हरविंद्र सिंह ने ढाई लाख रुपये में दो टिकट दिए थे। पड़ताल करने यह टिकट फर्जी निकले। मोहित ने पुलिस को बताया है कि जब उन्होंने आरोपियों से शिकायत की तो उन्होंने पैसे वापस करने का आश्वासन दिया था। कई चक्कर लगाने के बावजूद उन्होंने पैसे वापस नहीं किए। पुलिस के मुताबिक यह टिकटें 3 सितंबर 2015 को बुक की र्गइं थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फेज-11 थाना के प्रभारी नवीनपाल लहल ने दावा किया जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।