फेज-सात में सोमवार को दो नशेड़ी दोहतों ने पैसे के चक्कर में अपने ही नाना की पिटाई कर दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। तब तक आरोपी फरार हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर की है। नाना घर पर अकेले ही थे। तभी दोहते पहुंच गए। इसके बाद नाना को पीटकर निकल गए। नाना ने मौके पर पुलिस को सूचित किया। हालांकि, बाद में पैसे छीनकर फरार हो गए।