पंजाब सरकार भले ही गन कल्चर पर लगाम लगाने के दावे कर रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं हर रोज सामने आ रही है। पुलिस ने मामला सामने आते ही कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहाली के वीआइपी इलाके हीरो होम्स के पास बुधवार देर रात गन प्वाइंट पर कार लूटने का मामला सामने आया है। यहां से चंद कदम की दूरी पर डीसी दफ्तर एवं जिला अदालत है। इस कारण इस इलाके की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार भले ही गन कल्चर पर लगाम लगाने के दावे कर रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं हर रोज सामने आ रही है। पुलिस ने मामला सामने आते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लूटी गई कार बरामद कर ली है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।