फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहाना से गायब युवक का शव भाखड़ा नहर में मिला, शव पर मारपीट के निशान

Fri, 28 Apr 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मौत - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नया गांव से सोहाना के लिए 13 अप्रैल को अपनी कार में निकला गुरतेज सिंह गोगी नाम का युवक संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं लग रहा था। इसके बाद वीरवार को 15 दिन बाद युवक का शव घन्नौर पटियाला में भाखड़ा नहर से मिला है। शव पर मारपीट के निशान थे। इसके बाद सोहाना थाने पुलिस ने रोहित व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस संबंध में एसएसपी को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह गोगी के पिता ने प्रीतपाल सिंह ने बताया था कि वह सेक्टर-20 चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। उनका बेटा 13 अप्रैल को नयागांव से सोहाना के लिए शाम चार बजे निकला था। इस दौरान वह अपनी कार से ही सोहाना आया था। वहीं, इसके बाद वह दोबारा घर नहीं पहुंचा। उसका फोन भी उस दिन से बंद आ रहा है। वह सब जगह बेटे की तलाश कर चुके हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर बेटेे की काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

वहीं, उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि सोहाना व मोरिंडा के कुछ लोगों ने मिलकर उनके बेटे की मारपीट की थी। साथ ही उसके बेटे को फोन पर जान से मारने की धमकियां भी दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि धमकियां देने वालों ने उनके बेटे को गायब किया था। मृतक के पिता 21 अप्रैल को भी एसएसपी से मिले थे। साथ ही कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद अब यह शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें