नाके पर रोकी कार, बरामद हुई 20 ग्राम हेरोइन
कुराली। पुलिस ने एक युवक को 20 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। सिटी थाने के एसएचओ हिम्मत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने एएसआई जसपाल सिंह के नेतृत्व में गांव पडियाला के समीप नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने खरड़ की ओर से आ रही लांसर गाड़ी (पीबी12 क्यू 8748) को रोक कर चेकिंग की तो कार सवार के पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार सिमरणजीत सिंह वासी गांव खाबड़ा के खिलाफ कार्रवाई कर केस दर्ज कर लिया। एसएचओ हिम्मत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।