फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : विवाहिता को दहेज के लिए तंग परेशान करने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विवाहिता ने सीएम विंडो पर दी शिकायत
विज्ञापन

आरोप- केस दर्ज करने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर रहने वाली एक विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज की मांग को पूरा न करने पर प्रताड़ित किया और पिटाई करके जख्मी तक कर दिया। पीड़िता ने शिकायत महिला आयोग में दर्ज करवाई। आयोग की जांच के बाद पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर-9 में रहने वाले अनमोल पुरी (पति), मुकेश पुरी (ससुर), अनुराधा पुरी (सास) और गौरी पुरी (ननद) के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। अब उसने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता प्रियंका ने बताया कि मार्च 2018 में उसकी शादी अनमोल से हुई थी। कुछ समय बाद उसकी सास अनुराधा ने दहेज की मांग शुरू कर दी। रुपयों की मांग पूरी न होती देख सास ने पति अनमोल को मेरे खिलाफ भड़काया, जिसने मां की बातों में आकर मेरे साथ झगड़े शुरू कर दिए। एक दिन वह परेशान होकर मायके चली गई जिसके 3 माह बाद अनमोल उसको मनाकर ससुराल ले आया। प्रियंका ने बताया कि बीती 16 दिसंबर को वह अपने रूम में बैठी थी और अनमोल उसके हाथ से फोन छीनते हुए गाली गलौज करने लगा। इस बीच, ननद गौरी पहुंची, जिसने उसके हाथों को पकड़ लिया और अनमोल ने मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया। किसी तरह वह उनके चंगुल से निकलकर वापस अपने घर जीरकपुर पहुंची और महिला हेल्पलाइन पर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगी गिरफ्तारी
महिला आयोग से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने प्रिंयका के पति अनमोल पुरी सहित परिवार के कुल 4 लोगों खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की अलग-अलग धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले को लेकर पुलिस की तफ्तीश जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई तेज की जाएगी।
-करम सिंह, जांच अधिकारी-कम-एएसआई, पुलिस चौकी, सेक्टर-10 पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें