मोहाली। जिला अदालत ने एक साल पुराने दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए दस साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी हरकेश कुमार को सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक जिला एवं सेशन जज अर्चना पुरी की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। दोषी को दस साल कैद की सजा व 15 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। यह मामला अप्रैल 2017 में मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था।