जुआ खेलने के आरोप में पांच काबू
जीरकपुर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी होटल में छापा मारकर वहां से जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लाखों की नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुशिंदर सिंह, रणजीत गिर, सुलतान मोहम्मद, विप्लव रॉय, अनिल सिंगला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जीरकपुर-पंचकूला रोड स्थित होटल न्यू क्लासिक में जुआ चल रहा है। इसके बाद बलटाना चौकी पुलिस ने छापामारी की। पुलिस ने होटल के रूम नंबर-306 में जुआ खेलने वालों को दबोच लिया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से एक लाख, 16 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।