मोहाली। थाना बलौंगी के अधीन आने वाले एक गांव में एक महिला से पड़ोसी ने ही अपने साथियों सहित छेड़छाड़ की। इस दौरान महिला के साथ अश्लील हरकतें की। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। आरोपी भागते हुए उसे धमकियां देकर गए हैं। महिला की शिकायत पर बहादुर सिंह निवासी बहलोलपुर व चार अन्य लोगों पर बलौंगी थाने मेें छेड़छाड़ समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंधी महिला ने बलौंगी थाने को दी शिकायत में बताया है कि चार नवंबर को उनके पड़ोस में शादी थी। इस दौरान वह अपने बच्चे के साथ घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब दस बजे का समय था। इसी बीच उनका पड़ोसी बहादुर सिंह उसके पास आ गया। इस दौरान आरोपी ने उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। साथ ही उसके सामने अश्लील बातें करना शुरू कर दीं। इसके बाद वह वहां से निकल गया। इसके बाद विवाह पार्टी में शामिल होने आए अपने अन्य साथियों को लेकर दोबारा वहां पहुंच गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। उससे शारीरिक छेड़छाड़ भी की। उसके पति को भी आरोपी ने धमकाया और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।