फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुस कर दुकानदार पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। जनता नगर खरड़ में एक व्यक्ति ने जबरदस्ती दुकान में घुस कर दुकानदार पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और दुकान के शीशे भी तोड़ डाले। सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती दुकानदार भुवनेश कुमार पुत्र कमल कुमार निवासी जनता चौक खरड़ ने बताया कि वह जनता चौक खरड़ में करियाना की दुकान करता है। उसने बताया कि वह अपनी दुकान के आगे टीन का शैड बना रहा था तो उसका पड़ोसी उसे तोड़ने की कोशिश करने लगा। उसने बताया कि जब उसने उसे ऐसा करने रोका तो उसका पड़ोसी जबरदस्ती उसकी दुकान में घुस गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया और ईंट मार कर दुकान के शीशे तोड़ दिये। उसने बताया कि आज जब नगर कौंसिल खरड़ के अधिकारी सड़क पर पेवर ब्लाक लगा रहे थे तो उसके पड़ोसी ने नगर कौंसिल के अधिकारियों को उसकी दुकान के आगे बने शेड को तोड़ने के लिये कहा परंतु नगर कौंसिल के अधिकारियों ने कहा कि वह ऐसा नही कर सकते हैं क्योंकि उनके पास इस संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है। इस पर गुस्से में आकर उसके पड़ोसी ने शेड को तोड़ने की कोशिश की। दुकानदार भुवनेश कुमार ने इस संबंधी थाना सिटी खरड़ में शिकायत दर्ज करवाई है। इस बारे में संपर्क करने पर एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू की जायेगी।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- सरकारी अस्पताल खरड़ में उपचाराधीन दुकानदार भुवनेश कुमार।
फोटो नंबर- 08 खरड़-फोटो नंबर 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें