फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा रेप
विज्ञापन

बठिंडा के बिजनेसमैन व उसके परिजनों पर भी केस दर्ज
सारे आरोपी फरार, पुलिस की टीमें कर रही हैं तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। एक महिला को शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने भी इसमें उसका साथ दिया। थाना फेज-11 में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी, उसकी माता-पिता व एक अन्य पर 376 रेप, 377 अप्राकृतिक सेक्स, 420 धोखाधड़ी व 506 आपराधिक धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अक्षत जैन, अभय जैन, रीमा जैन व एक अन्य के रूप में हुई। सारे आरोपी बठिंडा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

आरोपियों का बठिंडा में बंबई फर्नीचर हाउस के नाम से फर्नीचर हाउस है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपने एक मित्र के जरिए आरोपी अक्षत जैन से मिली थी। इस दौरान दोनों में दोस्ती गहरा गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अक्षत जैन ने उससे शादी का वादा किया था। इस दौरान उसने उससे कई बार संबंध बनाए। बाद में वह शादी करवाने के नाम से पीछे हट रहा था। इसके बाद जब उसने इस संबंध में उसके परिजनों से संपर्क किया तो वह भी अपने बेटे का साथ देने लग पड़े। साथ ही उसे धमकियां देने लग पड़े। उसने एसएसपी को शिकायत दी थी। इसके बाद उक्त केस दर्ज हो पाया है। पुलिस का कहना कि जल्दी आरोपी पुलिस पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें