घर में बेचता था शराब, गिरफ्तार
खरड़। सदर पुलिस खरड़ ने एक व्यक्ति को अवैध शराब की 16 पेटियों समेत गिरफ्तार किया है। थाना सदर खरड़ के एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि हवलदार केवल कृष्ण ने पुलिस टीम के साथ गांव चोल्टा खुर्द के पास नाका लगाया था। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली गांव नबीपुर में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध तौर पर शराब बेचता है। इसके बाद पुलिस ने गांव नबीपुर में सुखविंदर सिंह पुत्र हंसराज के घर में छापामार कर शराब की 16 पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच कर रहे हवलदार केवल कृष्ण ने बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह को खरड़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के लिए रिमांड में भेज दिया गया।