फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में हुई युवक की गोली लगने से मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-11 होटल में संदिग्ध हालत में गोली चलने से हुई युवक की मौत का मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-11 स्थित होटल में संदिग्ध हालत में गोली लगने से हुई युवक की मौत मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में ली है। इसके अलावा पार्किंग वाले कैमरों की रिकॉर्डिंग भी चैक की जा रही है। वहीं, पता चला है कि रिकॉर्डिंग में एक महिला भी दिखी है। अब पुलिस यह पड़ताल करने में लगी हुई है कि आखिरी महिला किसके साथ थी। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम ने मोगा में दबिश दी है। हालांकि पुलिस के सीनियर अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि पुलिस कई एंगलों में काम कर रही है। जल्दी ही उक्त केस को हल कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीमों ने मंगलवार को एक बार फिर से होटल में दबिश दी। साथ ही जिस कमरे में गोली चली थी। उस जगह का मुआयना भी किया। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम ने मोगा में भी दबिश दी है। पुलिस आरोपियों के घर पर गई। लेकिन वहां पर भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन


एक आरोपी पर पहले भी दर्ज है केस
तीनों आरोपी गांव कोकरी जिला मोगा के रहने वाले हैं। आरोपियों का गांव थाना अजीतवाल के अधीन आता है। थाने के एसआई दिलबाग ने बताया कि उक्त लोगों में से एक पर पहले भी वहां पर केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि अभी तक मोहाली पुलिस की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं भेजी गई है। हालांकि जैसे ही उन्हें मोहाली पुलिस से सूचना आएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें