12वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
खरड़। 12वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचंद्र (25) के रूप में हई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खरड़ के पास पाम सिटी बन रही है। वहां पर रामचंद्र काम पर लगा था। वह 12वीं मंजिल पर कोई सामान पकड़ने के लिए आगे हुआ, अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पता चला है कि वह कुछ दिन पहले ही गांव से आया था। वह जीजा के पास रहा था।