फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ ने 200 ग्राम हैरोइन समेत चार युवको को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
200 ग्राम हेरोइन के साथ 4 युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

दिल्ली से स्विफ्ट कार में नशे की खेप लेकर कालका आ रहे थे आरोपी
डेराबस्सी। सीआईए स्टाफ मुबारिकपुर ने 200 ग्राम हेरोइन के साथ कालका निवासी 4 युवकों को काबू किया है। आरोपी स्विफ्ट कार में दिल्ली से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे थे। आरोपियों की पहचान करलैन सिंह, विनय ठाकुर, दविंदर सिंह व पुनीत कुमार सभी निवासी कालका पंचकूला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि सीआईए मुबारिकपुर को सूचना मिली थी कि उक्त युवक दिल्ली से हेरोइन की खेप लेकर स्विफ्ट कार में आ रहे हैं। रामगढ़ रोड पर नाकाबंदी कर चारों युवकों को काबू किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें