ड्रग तस्करी मामले में डीटीओ आफिस के क्लर्क के हुए बयान
मोहाली। करोड़ों रुपये के ड्रग तस्करी के मामले की जिला अदालत मेें सुनवाई हुई। इस मामले के आरोपी जगदीश भोला के साथी जगजीत सिंह चहल से बरामद हुई पठानकोट नंबर की कार उसकी मलकीयत वाली ही थी। अदालत में सुनवाई दौरान जिला पठानकोट से डीटीओ आफिस से क्लर्क जसवीर सिंह ने आकर गवाही दी। जसवीर सिंह ने बताया कि सरकारी रिकार्ड मुताबिक कार की आरसी की कापी केस के रिकार्ड में शामिल करवाई। पता चला है कि यह कार जगजीत सिंह की ही कार थी, जो उसने कुछ समय पहले अदालत से छुड़वा भी ली थी। वहीं जगदीश भोला के वोटर कार्ड वाले मामले में फेज-2 मोहाली निवासी महिला जसवीर कौर के बयान भी वीरवार को पूरे हो गए। इस केस में जगदीश भोला की ओर से पेश हुए वकील एडवोकेट हरीश आहूजा व जन्द्ऱि आहूजा ने बताया कि अदालत ने केस की सुनवाई के लिए अगली तारीख 21 नवंबर निश्चित कर दी है।