फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाजिम पर ईंट से हमला कर दांत तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार ने रुपये मांगने पर मुलाजिम पर ईंट से हमला कर दांत तोड़े
विज्ञापन

मोहाली। गांव माणकमाजरा में एक ठेकेदार ने एक मुलाजिम पर उस समय ईंट से हमला कर दिया जब मुलाजिम ने उससे अपने रुपये मांगे। हमले में उसके छह दांत टूट गए। घायल की पहचान जसविंद्र सिंह के रूप में हुई जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, इस संबंधी सोहाना थाने में शिकायत दे दी गई है। घायल जसविंद्र सिंह के बेटे दविंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता ने एक ठेकेदार के पास काम किया था, जिसके रुपये लेने अभी बाकी थे। जब उसके पिता रुपये लेने गए तो ठेकेदार ने ईंट उसके पिता के मुंह पर मारी। इससे उनके 6 दांत टूट गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनके मुंह पर दो-तीन टांके भी लगाए गए हैं। सूचना पाकर सोहाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें