फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैकिंग में मिली चालीस पेटी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
नाके पर कार रोकी, चेकिंग में मिली 40 पेटी शराब
विज्ञापन

कुराली। पुलिस ने कार में सवार दो व्यक्तियों को चंडीगढ़ में बेची जाने वाली शराब की 40 पेटियों सहित काबू करके केस दर्ज किया है। एसएचओ कैलाश बहादुर ने बताया कि दलविन्द्र सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। उनको गुप्त सूचना मिली की चण्डीगढ की ओर से कार में नाजायज शराब लाई जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने बडौदी के टोल प्लाजा समीप नाका लगाकर चंडीगढ़ की ओर से आ रही कार एचपी 12एच 4186 को रोक कर चेकिंग की तो उसमें से चंडीगढ़ में बेची जाने वाली हाई स्पीड मार्का की 40 पेटियां शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार सवारों दविन्द्र सिंह और महेश्वर कुमार दोनों निवासी हाजीपुर जिला होशियारपुर के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज करके दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसएचओ ने बताया कि दोनों चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर पंजाब में बेच रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें