फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले शारीरिक संबंध बनाओ, फिर करेंगे केस में कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बोला, पहले शारीरिक संबंध बनाओ, फिर करेंगे केस में कार्रवाई
विज्ञापन


- एक महिला ने एसएसपी को शिकायत देकर पुलिस वाले लगाए गंभीर आरोप
- महिला इस संबंध में 181 हेल्पलाइन पर भी कर चुकी है शिकायत
- महिला का आरोप है कि उसे केस में समझौता करने का डाला जा रहा दबाव

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। बलौंगी थाने के अधीन आने वाले एरिया की एक महिला ने पुलिस के एक थाने के एएसआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पुलिस मुलाजिम से उसने एक मामले में मदद करने को कहा था। जिसके बाद पुलिस मुलाजिम ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी। साथ ही कहा कि जब तक वह संबंध नहीं बनाएगी वह उसकी कोई मदद नहीं करेगा। जिसके बाद आहत महिला ने इस संबंध में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को लिखित में शिकायत दी है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा इस संबंध में महिला ने 181 हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर मामले की सूचना दी है। वहीं, महिला का आरोप है कि उसे केस में समझौता करने के लिए दबाव भी डाला जा रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि बलौंगी थाने के एरिया में ही उसका मायका पड़ता है। जबकि पटियाला जिले में उसकी ससुराल है। कुछ दिन पहले उसके भाई के साथ कुछ युवकों ने मारपीट व लूटपाट की थी, लेकिन उसके भाई का बचाव हो गया था। वह अपने भाई का हालचाल पूछने के लिए खरड़ सिविल अस्पताल गई। जहां वह अपने भाई की देखभाल के लिए 18 व 19 अक्तूबर को रही थी। बाद में उसे पता चला कि उसके दूसरे भाई ने हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द करवा दिया था। महिला ने शिकायत में बताया है कि पुलिस ने उन आरोपियों को भी छोड़ दिया है। बताया कि जब उसे पता चला कि पुलिस ने हमलावरों को छोड़ दिया है तो उसने संबंधित एएसआई से बातचीत की तो उसने उसके साथ गलत तरीके से व्यवहार किया। पुलिस मुलाजिम ने उसे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। पुलिस मुलाजिम ने उसे यहां तक कहा कि जब तक वह उसके साथ संबंध नहीं बनाती तब तक वह उसके भाई वाले केस में कोई कार्रवाई नहीं करेगा। साथ ही आरोपियों की मदद करता रहेगा। जिसके बाद महिला ने अपने घरवालों को उक्त बात बताई। फिर परिवार को साथ लेकर एसएसपी को इस बारे में शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें