फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में गए माथा टेकने, चोरी हो गई एक्टिवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब में गए माथा टेकने, पार्किंग से स्कूटी ले गए चोर
विज्ञापन

मोहाली। चोरों की नजर अब धार्मिक स्थानों पर लग गई है। ऐसा ही एक मामला फेज-11 स्थित गुरुद्वारा साहिब में सामने आया है। चोर गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग से स्कूटी चोरी कर ले गए। पुलिस ने फेज-11 निवासी सरूप सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस को दी शिकायत में सरूप सिंह नेब बताया कि वह फेज-11 स्थित गुरुद्वारा में माथा टेकने गए थे। उन्होंने अपना स्कूटर गुरुद्वारा के बाहर खड़ा कर दिया था, लेकिन जब वह वापस आए तो उनका वाहन वहां पर नहीं था। जब उन्होंने जेब में हाथ डाला तो देखा स्कूटर की चाबी उनके पास नहीं थी। वह स्कूटर से चाबी निकालना भूल गए थे। इससे पहले भी कई धार्मिक स्थानों में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें