ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
लांडरां/बनूड़। नजदीकी गांव मानकपुर की 26 वर्षीय विवाहिता का नहाते समय वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के आरोपों पर आरोपी और उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरमल सिंह व जांच अधिकारी एसआई मोहन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह वासी गड़ोलियां फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसकी मां अभी फरार है। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत को सोमवार को मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा।