फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोकी कार तो मिली अवैध शराब, महिला भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाके पर रोकी कार तो मिली अवैध 35 पेटी शराब
विज्ञापन

पुलिस को देखकर कार सवार महिला फरार, उसका साथी दबोचा
आरोपी को आज अदालत में किया जाएगा पेश, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। खरड़ एरिया में शराब तस्करी काफी बढ़ गई है। अवैध शराब के साथ लोग पकड़े जा रहे हैं। इस कड़ी में सिटी पुलिस खरड़ ने अवैध शराब की 35 पेटी समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि कार में सवार आरोपी की महिला साथी भागने में सफल हो गई। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया कि एएसआई साहिब सिंह व हवलदार हरविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत बस स्टैंड खरड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान कार नंबर पीबी-08-एएल-7676 को जब जांच के लिए रोका तो चालक घबरा गया और उसने कार को भगा ले जाने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर कार को काबू कर लिया। कार की जब तलाशी ली गई तो कार से उसमें से शराब की 35 पेटियां बरामद हुईं। इस बीच कार में बैठी आरोपी की महिला साथी भागने में सफल हो गई। पुलिस ने आरोपी जतिंदर कुमार उर्फ मोनू पुत्र सतपाल निवासी अबादपुर जालंधर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी जतिंदर सिंह को शुक्रवार को अदालत मे पेश किया जाएगा। जिक्रयोग है कि इससे पहले खरड़ में पुलिस ने नाके पर लुधियाना नंबर की एक गाड़ी से 200 पेटी अवैध शराब पकड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें