ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
खरड़। खरड़ मोहाली रेलवे लाइन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सविंदर सिंह (24) निवासी गांव जगदेव कलां जिला अमृतसर के रूप में हुई है। वह मोहाली में एक सर्विस स्टेशन में काम करता था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे रेलवे लाइन पार करने के दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस चौकी खरड़ के इंचार्ज एएसआई जगदेव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।