फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुटटी के बाद घर जा रहे विद्यार्थी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में लड़के को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। पपराली रोड स्थित आईपीएस स्कूल के विद्यार्थी घर छुट्टी लेकर जा रहे एक विद्यार्थी पर हमला करके उसको गंभीर रूप में घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन वार्ड नंबर-12 के रहने वाले हरमीक कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार ने बताया कि वह पपराली रोड पर स्थित इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा का विद्यार्थी है। उसने बताया कि बीमार होने कारण वह अपने माता-पिता से पहले ही आधे दिन की छुट्टी लेकर घर को वापिस चला गया। लेकिन जब वह स्कूल से कुछ दूरी पर पहुंचा तो स्कूल के कुछ विद्यार्थियों ने उसको घेर लिया और रॉड सहित अन्य हथियारों के साथ हमला कर दिया और बुरी तरह से मारपीट की। घायल हरमीक सिंह ने बताया कि उसका शोर सुन कर एकत्रित हुए लोगों ने उसको छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। उसने बताया कि कुछ दिन पहले भी उक्त विद्यार्थियों ने ही उस पर स्कूल में हमला करके उसकी मारपीट की थी और उस समय भी स्कूल प्रबंधकों को शिकायत की थी। इसी दौरान घायल के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा आधे दिन की छुट्टी लेकर गया था लेकिन उसी समय स्कूल के आधी दर्जन से ज्यादा विद्यार्थी स्कूल से कैसे बाहर चले गए ये यह हैरानी वाली बात है। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की मांग करते हुए हमला करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सिटी थाने के एसएचओ हिम्मत के साथ बातचीत की तो उन्होंने कहा कि घायल हुए हरमीक के ब्यान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फोटो कैपशन : कुराली अस्पताल में घायल हुआ विद्यार्थी हरमीक कुमार
जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें