फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटबुल के हमले में कुते की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटबुल के हमले में डॉगी की मौत, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

मेनका गांधी के कार्यालय से मिले निर्देश पर की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक महिला की ओर से पाले जा रहे डॉगी पर एक पालतू पिटबुल ने हमला कर दिया। इसमें डॉगी की मौत हो गई। महिला ने पिटबुल डॉग के मालिक के खिलाफ पुलिस स्टेशन फेज-1 में शिकायत दे दी है। महिला ने इस संबंध में मेनका गांधी को भी शिकायत भेजी है। चंडीगढ़ के सेक्टर-15 निवासी मनोक्रिती बेदी ने बताया कि उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 के प्लॉट नंबर में कुछ लावारिस कुत्ते रखे हुए हैं। वीरवार को उनके पड़ोस में दोपहिया वाहन शोरूम के मालिक का पिटबुल डॉग अचानक प्लॉट में घुस आया और एक कुत्ते के बच्चे (डॉगी) पर हमला कर दिया। उन्होंने इसकी सीसीटीवी फुटेज पीपल्स फॉर एनीमल्स संस्था की प्रमुख मेनका गांधी को भी भेजी है। मेनका गांधी के कार्यालय से मिले निर्देश पर उन्होंने पुलिस स्टेशन फेज-1 में पिटबुल डॉग के मालिक के खिलाफ शिकायत दे दी है। उनके खिलाफ केस दर्ज करने संबंधी बाकायदा कानूनी धाराओं का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें