खरड़ में तीन दुकानों में चोरी
खरड़। शहर की तीन दुकानों को वीरवार की रात में चोरों ने निशाना बनाया है। इसमें करियाना स्टोर व मेडिकल स्टोर शामिल है। चोर दुकान के ताले तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए। अग्रवाल मेडिकोज के सुभाष अग्रवाल ने बताया कि उसके भाई करियाना की दुकान करते हैं। जब उनका बेटा उसके चाचा को छोड़ने के लिए आया तो देखा कि उनकी दुकान के ताले नहीं थे। जब उसने दुकान का शटर उठाकर देखा तो चोरों ने काउंटर के अंदर रखा सामान भी बिखरा हुआ था। साथ ही कुछ नकदी व दवाइयां चोरी करके ले गए थे। बडाला रोड पर स्थित राजिंदर करियाना स्टोर के मालिक राजिंदर सूद ने बताया कि बीती रात किसी व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि चोर गले में पड़ी काफी रकम चोरी करके ले गए हैं। जबकि तीसरी घटना तुषार ट्रेडिंग कंपनी में हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी दुकानदार ने सूचित किया। जब उन्होंने आकर देखा तो काफी सामान गायब था। उन्होंने शिकायत दे दी है। साथ ही पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।