खरड़। सिटी पुलिस ने अवैध शराब की 18 बोतलों समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड खरड़ पर चेकिंग की जा रही थी। गुप्त सूचना मिली कि वरिंदर मिश्रा पुत्र मांगन मिश्रा गांव मधेपुर जिला मधुबनी हाल निवासी रंधावा रोड खरड़ तथा जसवीर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी खरड़ चंडीगढ़ से सस्ते भाव में अवैध शराब लाकर बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।