जीरकपुर। जीरकपुर पुलिस ने पभात क्षेत्र की विक्टोरिया सिटी की रहने वाली एक युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ उसके साथ सड़क हादसा होने के बाद कथित रूप में गाली गलौच करने और छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में ज्योति बेटी रवि चौहान निवासी मकान नंबर 400 विक्टोरिया सीटी पभात ने बताया कि बीते दिनों अपने एक्टिवा पर सवार हो कर जा रही थी। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान बलविन्दर नाम के युवक ने अपने मोटरसाइकिल के साथ उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद उक्त युवक ने न सिर्फ उसके साथ गाली गलौच की बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की। उसने बताया कि जब उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उक्त कथित आरोपी बलविन्दर ने उसकी बहन प्रिया और पिता रवि के साथ भी बदतमीजी करते हुए उनकी कार का शीश तोड़ दिया। इस दौरान कथित आरोपी उसका मोबाइल फोन भी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।