फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी लूटने वाली गिरोह की मेंबर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट देकर ज्वेलरी लूटने वाली महिला काबू
विज्ञापन

मोहाली। सात महीने पहले फेज-11 स्थित मंदिर के नजदीक कार में बैठाकर एक बुजुर्ग महिला की सोने की चूड़ी लूटने वाले गिरोह की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रकाशो के रूप में हुई। सोमवार को उसे जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को 30 दिसंबर 2017 को दी शिकायत में सेक्टर-43बी चंडीगढ़ की रहने वाली बुजुर्ग महिला शांति देवी ने बताया था कि वह फेज-11 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। उस दिन जब वह मंदिर से बाहर निकलीं तो उनके पास एक करीब 60 वर्षीय महिला बहाना बनाकर थोड़ी दूर खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में ले गई थी। उसने किसी महिला से कार में मिलाने की बात कही थी। शांति देवी को कार में जबरदस्ती बैठाकर उससे सोने की चूड़ी लूट ली थी। पुलिस ने शांति देवी की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं व एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें