फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश लुटेरों ने आढ़ती को लुटने की की कोशिष। सहायता के लिए प्रवासी को देख भागे लुटेरे। बनूड़ /लांडरां। बनूड़ राजपुरा मार्ग पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नकाबपोश लुटेरों ने की आढ़ती को लूटने की कोशिश
विज्ञापन

रुपये से भरा बैग छीनने को आढ़ती के आंखों में डाली मिर्ची
आढ़ती के बेटे-भतीजे के शोर मचाने पर आया मजदूर, लुटेरे भागे
अमर उजाला ब्यूरो
बनूड़/लांडरां। बनूड़ राजपुरा मार्ग स्थित स्वाइट कॉलेज के नजदीक बाइक सवार नकाबपोशों ने मंडी आ रहे आढ़ती से पैसे लूटने का प्रयास किया। आसपास के खेतों में काम करने वाले मजदूरों ने लुटेरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मजदूरों को देखकर लुटेरे भाग गए।
विज्ञापन

आढ़ती हरबंस सिंह ने बताया कि वह जलालपुर की सब्जी मंडी में शाम के वक्त मिर्च की खरीदी करते हैं। शाम करीब पांच बजे वह बुलेट मोटरसाइकिल से मंडी जा रहे थे। इसके दौरान उनके बेटे-भतीजे दोनों साथ थे। मोटरसाइकिल वह खुद चला रहे थे और बैग उनके पास था। उन्होंने बताया कि जब वह स्वाइट कॉलेज के पास पहुंचे तो स्पलेंडर बाइक पर पीछे से आ रहे नकाबपोश युवकों ने उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी और उनसे पैसों वाला बैग छीनने लगे। यह देखकर उनके बेटे-भतीजे ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर किसान बचितर सिंह के खेत में काम कर रहे मजदूर कस्सी लेकर उनकी सहायता के लिए आया। मजदूर को आता देखकर लुटेरे भाग गए। इसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग के मुलाजिम और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। आढ़ती हरबंस सिंह ने बताया कि उन्होंने किसानों की फसल की अदायगी करनी होती है, इसलिए वे रोजाना पैसे लेकर आते हैं। उनका घर मंडी से सिर्फ तीन किमी की दूरी पर है। उन्होंने मजदूर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी बदौलत चार लाख की राशि लुटने से बच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुखदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें