फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन घोटाले में बीडीपीओ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों के जमीन घोटाले में बीडीपीओ गिरफ्तार
विज्ञापन

विजिलेेंस ने फेज-10 से आरोपी को दबोचा
आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
विजिलेंस ब्यूरो ने ग्राम पंचायत झयूरेहड़ी जमीन खरीदने के नाम पर आठ करोड़ की धोखाधड़ी के मामले के एक आरोपी बीडीपीओ जतिंदर सिंह ढिल्लों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के डीएसपी तेजिदंर सिंह संधू ने आरोपी को पकड़ने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उन्हेें गुप्त सूचना मिली थी कि जतिदंर सिंह ढिल्लों फेज-10 में दिखा है। इसके बाद पुलिस पार्टी सहित पहुंच कर उसे दबोच लिया।
विजिलेंस के मुताबिक, चंडीगढ़ एयरपोर्ट के एरिया को बढ़ाने के लिए दस साल पहले 36 एकड़ जमीन गांव झयूरेहड़ी की एक्वायर की गई थी। इसके बदले गांव की पंचायत को 54 16 87 500 करोड़ का भुगतान किया गया था। मुआवजा 2008 में जारी किया गया था। इसके बाद 2013 में गुरपाल को गांव झयूरेहड़ी का सरपंच चुना गया था। 2013 गांव की पंचायत के सरपंच गुरपाल सिंह ने पंचायत की तरफ से पास प्रस्ताव से विपरीत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंच व अन्य के साथ मिलकर जमीन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी की है। उन्होंने निजी लाभ के लिए जमीन के कलेक्टर रेट व मार्केट रेटों से बहुत ऊंचे रेट के खरीदकर सरकार व ग्राम पंचायत को भारी नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे खरीदी थी जमीन
उक्त राशि मिलने के बाद गांव पंचायत ने कैदीपुर और करीमपुरा में 25 एकड़ खेती योग्य जमीन खरीदने के लिए तीन सौदे अप्रैल 2016 में किए। इस जमीन का सौदा सुरिंदर सिंह उर्फ सुरिंदर सिंह खान निवासी सुलेमपुर जिला फतेहगढ़ व उसके भांजे मोहम्मद सुहेल सेक्टर-79 मोहाली व बलदेव सिंह निवासी वजीदपुर तहसील डेराबस्सी नाम के दलालों की तरफ से करवाया गया। 6 अप्रैल 2016 को जगजीत सिंह, स्वर्ण कौर हरभजन कौर व नवतीन सिंह व गांव करीमपुरा व गांव कंदीपुर की 165 कनाल 18 मरले जमीन ग्रांम पंचायत झयूरेहड़ी को बेची गई। जमीन का सौदा 29,50 000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय हुआ थ। इस हिसाब से बेचने वाले पक्ष को अदायगी की गई। जो कि 6 11 75 625 रुपये बनती थी। जबकि खरीदार ग्राम पंचायत झयूरेहड़ी की तरफ से 54 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी दिखाकर 11, 19 82 500 रुपये खर्च स्टैंप ड्यूटी व अन्य चीजों के बिना दिखाया गया। जमीन खरीदने के नाम पर कुल 5, 08, 06, 875 रुपये का घपला किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें