दो दुकानों के शटर तोड़कर नकदी-सामान ले गए चोर
लांडरां/बनूड़। गांव मनौली में एचडीएफसी बैंक की शाखा के सामने दो दुकानों के शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये की नकदी और सामान लेे गए। चोरों ने रविवार रात इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, बैंक के सामने बल्लू बूट हाउस, मोबाइल केयर और अमन करियाना स्टोर के शटरों को उठाकर अंदर से काफी मात्रा में सामान और गल्ले से लाखों की नकदी चोर ले गए। दुकानों के मालिक बल्लू और अमन ने बताया कि रोज की तरह रविवार रात करीब दस बजे दुकानें बंद कर घर चले गए थे। दुकान के पीछे रह रहे किरायेदारों ने दुकानों के टूटे शटर को देखकर दुकान मालिक को फोन किया। दुकान मालिकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सोहाना थाना से एएसआई संजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद फिंगर प्रिट टीम भी मौके पर पहुंची उन्हें नमूने जुटाए।