दुकान से स्नैचर मोबाइल फोन छीनकर फरार
कुराली। मोरिंडा रोड पर स्थित एक दुकान में से मोटर साइकिल सवार लुटेरे कुछ दिनों में दूसरी बार मोबाइल फोन छीनकर ले गए। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। जानकारी देते हुए मलखान सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मोरिंडा रोड पर ब्यूटी पार्लर व जनरल स्टोर चला रही है। उसने बताया कि दुकान पर उसकी लड़की बैैठी थी, तो दो मोटर साइकिल सवार आए तथा लड़की के साथ धक्कामुक्की होने उपरांत मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। मलखान सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो मोटर साइकिल सवार मोबाइल फोन उठाकर ले गए थे। उसने बताया कि कुछ दिन में ही दुकान से दो बार ऐसी घटनाएं घटित होने संबंधी उसके द्वारा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।