फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक फ्रेंड से दुष्कर्म के मामले में कार मालिक भी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नाबालिग लड़की से फेसबुक पर दोस्ती और फिर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को काबू किया है। आरोप है कि दुष्कर्म में उसकी कार का इस्तेमाल हुआ था। आरोपी को पुलिस ने खन्ना के गांव रतनहेड़ी से स्विफ्ट डिजायर कार समेत दबोचा है। उसकी पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है। थाना फेज-11 के एसएचओ नरदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

जालंधर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की की फेसबुक पर गुरप्रीत सिंह के नाम के युवक से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों में नंबर एक्सचेंज हो गए। आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए मोहाली बुलाया था। जब लड़की मोहाली आई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह वारदात 15 अप्रैल की बताई जा रही है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद लड़की वापस जालंधर गई थी। साथ ही इस बारे में परिजनों को सूचित किया था। परिजन उसे दोबारा मोहाली लेकर आए और थाने में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत को काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें