बस ड्राइवर से पिस्तौल व आठ कारतूस छीनकर फरार
मोहाली। एक नामी बस कंपनी के ड्राइवर से तीन युवक पिस्तौल व आठ कारतूस छीनकर ले गए। थाना फेज-एक की पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को लिबड़ा बस के ड्राइवर जसबीर सिंह ने शिकायत दी कि यह घटना 23 फरवरी की है। वह अपनी ड्यूटी के बाद पैदल ही दोस्त के घर जा रहा था। जब वह बलौंगी पुल के पास पहुंचा तो वहां से तीन युवक आए और उसका बैग और पिस्तौल छीनकर ले गए। पुलिस ने आईपीसी की धारा 379बी और 120बी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।