फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक पिता जख्मी, परिवार के तीन लोग बाल बाल बचे,

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू। अंबाला चंडीगढ़ हाइवे पर रविवार शाम लालडू ओवरब्रिज पर एक ट्रक की चपेट में आने से एक कार बीच डिवाइडर खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं जबकि कार सवार एक परिवार के तीन सदस्य बाल बाल बच गए। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने कार को सीधा करके उसमें फंसी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद हाइवे पर यातायात एक घंटे तक अवरुद्ध रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर ट्रैफिक आवाजाही चालू कराई। जानकारी मुताबिक कार चालक ओम सिंह ने बताया कि वह अपने समेत पत्नी सुष्मा, बेटी प्रीति और बेटे मोहित के साथ कार में सोनीपत में एक विवाह अटेंड कर वापिस जीरकपुर लौट रहा था। लालडू ओवरब्रिज पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए कार को टक्कर मारी, जिससे कार घूम गई और बीच डिवाइडर लगे खंभे से टकराकर पलट गई। वह और परिवार के लोगे हादसे के बाद कार में ही फंसे रह गए। हादसे में उसे मामूली चोटें आई हैं जबकि बाकी सदस्य सकुशल रहे। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें