फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में से मिट्टी की अवैध माइनिंग करने के आरोप में दो टिप्पर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने यहां के गांव सुंडरा में खेतों में से बिना मंजूरी मिट्टी की माइनिंग करते दो टिप्परें को कब्जे में लिया है। मुबारिकपुर पुलिस चौकी के हवलदार बलदेव राज ने जानकारी देते बताया बीती शुक्रवार शाम उन्हें सूचना मिली थी कि गांव सुंडरा नजदीक खेतों में कुछ व्यक्ति जेसीबी मशीन के साथ टिप्परों के द्वारा मिट्टी की अवैध माइनिंग कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर छापा मार कर दो टिप्पर रंगे हत्थी काबू कर लिए जबकि चालक मौके से मशीन ले कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि टिप्पर मालिक मनजीत सिंह अजूबा निवासी सुंडरा और टिप्पर चालक अभिषेक और मनू के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे वाली कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जिस जमीन में अवैैध माइनिंग की जा रही थी, उसके मालिक की पहचान करके उस के खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाएगी। इस के अलावा पुलिस ने एक ओर मामले में गांव ककराली में जमीन में से नाजायज माइनिंग करने के दोष नीचे नौनिहाल सिंह निक्कू निवासी जीरकपुर समेत दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें