फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा इकट्ठा करने वाली कंपनी पर ठगी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांझ केंद्रों से पैसा इकट्ठा करने वाली कंपनी पर ठगी का केस दर्ज
विज्ञापन

कंपनी वालों ने चालीस लाख की राशि इकट्ठी कर खाते में नहीं करवाई जमा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सांझ केंद्रों से कैश इकट्ठा करने वाली कंपनी पर चालीस लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी फेज-एक के थाने में कंपनी के प्रबंधकों पर आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बीएलएस इंटरनेशनल ई-सॉल्यूशंज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी द्वारा डायरेेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि एसआईएस (सिस) कैश सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सेवा केन्द्रों में से कैश क्लेक्शन का काम सौंपा हुआ था। दिसंबर 2017 में इस कंपनी के साथ कैश क्लेक्शन के काम का एग्रीमेंट किया गया था। कंपनी द्वारा 4 सितंबर 2018 को इकठ्ठा किया गया 40 लाख रुपये कैश 5 सितंबर 2018 को सरकार के पास जमा नहीं करवाया गया। बल्कि कंपनी ने अपने पास ही यह कैश रख लिया था।
विज्ञापन

शिकायत में मांग की गई कि सरकार का कैश जमा न करवा कर नियम तोड़ने वाली इस कंपनी के स्टेट हेड हरीश व कंट्री हेड जेके आकाश के खिलाफ सरकारी पैसे को गबन करने का केस दर्ज किया जाए। यह कैश बीएलएस इंटरनेशनल के स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाते में जमा करवाया जाता था। थाना फेज-एक एसएचओ जतिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों कंपनियों के बीच पैसे संबंधी समझौता हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें