दिल का दौरा पड़ने से मजदूर की मौत
मोहाली। फेज-11 में एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे मजदूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरेश (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में बनती कार्रवाई की है। पता चला है कि अमरेश घर में मजदूरी का काम कर रहा था। वह पानी पीने लगा, इस दौरान उसके सीने में दर्द हुआ, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे जब अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की दो साल की बेटी और पत्नी गर्भवती है।