बाइक पर साढ़े तीन किलो गांजे समेत काबू
मोहाली। इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले एक युवक को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शौली गिल अंबाला के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस ने साढ़े तीन किलोग्राम अफीम बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ,पुलिस व एसटीएफ ने पूरे राज्य में नशा तस्करों पर शिकंजा कसा हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने गिल रोड अस्पताल पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक पुलिस पार्टी को देख वहां से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। साथ ही युवक को कुछ दूरी पर जाकर दबोच लिया। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उससे साढ़े 3 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी अंबाला से लेकर आया था।