फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरस्टेट वाहन चोर गिरोह काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के वाहन जाली नंबर लगाकर बेचने वाला गिरोह काबू
विज्ञापन

महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार, पांच चोरी के वाहन बरामद
गिरोह का मुख्य आरोपी अपने साथी सहित पुलिस की पकड़ से बाहर
हरियाणा और मोहाली की कई वारदातें सुलझीं, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जिला पुलिस ने एक ऐसे इंटर स्टेट वाहन चोर गिरोह को काबू किया है जो पहले वाहन चोरी करते थे उसके बाद टोटल डैमेज वाहन खरीदकर चोरी किए वाहनों पर उनके इंजन और चैसी नंबर लगाकर आगे बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों से पांच गाड़ियां बरामद की हैं। इसके अलावा गाड़ियां चोरी करने के लिए प्रयोग किया गया सामान भी बरामद हुआ है। आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज हैं।
आरोपियों में एक महिला समेत तीन लोग शामिल हैं। आरोपियों की पहचान अंकित निवासी जिला जींद हरियाणा, हरप्रीत सिंह निवासी बडाला जिला अमृतसर व सरोज उर्फ सोनिया निवासी स्वास्तिक विहार जीरकपुर के रूप में हुई है। जबकि इस गिरोह का मुख्य आरोपी और उसका पति हरप्रीत सिंह उर्फ स्माटी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। वह काफी शातिर है। उस पर पंजाब के कई जिलों में करीब 15 केस दर्ज हैं। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने यह खुलासा सोमवार को सेक्टर-76 स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर किया। उन्होंने कहा कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी महिला व उसकी तीन साल की बच्ची को पटियाला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जीरकपुर से आरोपियों को काबू किया था
एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया 2 मार्च को सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि आरोपी स्वास्तिक विहार जीरकपुर के नजदीक है तो उसे काबू कर लिया। उसके पास से जाली नंबर वाली स्विफ्ट कार (एचआर 03 एक्स 9991) बरामद हुई। इस कार का इस्तेमाल वह अन्य कारों की चोरी में रैकी करने को करते थे।

पत्नी व बच्ची को कार में बैठाकर करता था रैकी
जानकारी के मुताबिक गिरोह का मुख्य आरोपी जब वाहन चोरी के लिए रैकी करता था तो अपनी पत्नी और तीन साल की बच्ची को कार में साथ लेकर जाता था। ऐसे में उस पर कोई संदेह भी नहीं करता था। इसके बाद वह आसानी से वारदात को अंजाम देकर वहां से निकल जाते थे।

जीरकपुर से ही चलाते थे गैंग
पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकित पर पहले भी चोरी के अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं। उसके ऊपर जीरकपुर में आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। आरोपी सरोज उर्फ सोनिया अपने पति हरप्रीत सिंह उर्फ स्माटी के साथ जीरकपुर में रहती थी। वहीं से वह अपना गैंग आपरेट कर रहे थे।
विज्ञापन


चोरी के ये वाहन हुए बरामद
मार्का कार असली नंबर जाली नंबर दर्ज केस
फारच्यूनर पीबी 65एफ एचआर 02 एजे फेज-आठ
2672 0150 थाना
मालिक चीमा
ब्यालर
फारच्यूनर एचआर 26 सीआर एचआर 02 एजे फेज-11
0064 0150
स्लेरियो डीएल आईसीजे सीएचजीरोवन रोहिणी
7905 बीएन 1602
सेंट्रो डैमेज कार एचआर10क्यू हरियाणा से कार
6502 चोरी
स्विफ्ट एचआर 31एन एचआर 03 एक्स वाहन चोरी
0481 9991

ये सामान हुआ बरामद
1. मीटर इको स्पोर्ट्स कार समेत स्टेयरिंग व ईसीएम
2. मीटर वेनटो कार
3. स्टेयरिंग लाक पोलो फाक्स वैगन समेत ईसीएम
4. ड्रिल मशीन समेत पांच ड्रिल रॉड
5. ड्रिल मशीन का चार्जर व बैटरी
6. दो चाबियां कारों की
7. तीन कारों के विंडो लॉक
8. दो कटर ब्लेड
9. एक पेचकस, एक प्लास, एक पाना, दो व्हील, एक एल रॉड, दो टी गोटियां, एक रेंच, एक किट स्टार एल की रॉड जिसमें दस स्टार एल की रॉड, दो लॉक तोड़ने वाले यंत्र व एक गुच्छा तारों का बरामद किया है।

दो आरोपियों की तलाश
एसएसपी ने बताया कि अभी तक दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें