लालड़ूू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा हनुमान कालोनी के निकट पुलिस द्वारा की नाकेबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस मौके अवैध तौर पर अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लालड़ूू थाना प्रभारी ने बताया कि लैहली पुलिस चौकी की पुलिस टीम वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे उक्त स्थान पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंबाला की ओर से आ रहे ट्रक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया और ट्रक चालक ने पुलिस नाके को देखकर कुछ दूरी पह ट्रक रोका और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से अवैध शराब की पेटियां भरी मिलीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।