- दो शवों का मंगलवार को लैहली में व एक शव का बुधवार को लालड़ूू मंडी में किया संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू। लैहली के निकट नाहर फैक्टरी में मंगलवार को 12 मैगावाट बिजली घर में ब्यॉलर ट्यूब का हैंडल फट जाने के कारण मारे गए तीनों मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद उनके वारिसों के हवाले कर दिया गया। इनमें दो शवों को लैहली में व तीसरे शव का लालड़ूू मंडी के शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने तीनों केसों में मृतक के परिजनों के बयान पर सीआरपीसी 174 के तहत ही कार्रवाई की है। हादसे में मंगलवार रात करीब सवा दो बजे हुए हादसे में मृतक हेंमत उम्र 20 वर्ष के साले संदीप कुमार व मनीष कुमार उम्र 20 वर्ष बिहार के भाई मंतोष कुमार के बयान पर कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम के बाद उनके शवों का पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात को ही लैहली के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। जबकि तीसरे मृतक संजय यादव उम्र 35 पुत्र रमाकांत यादव, जिला सीवान, बिहार से उसके चाचा श्रीकांत व भाई रजत मंगलवार देर रात डेराबस्सी पहुंचे। मृतक संजय का संस्कार भी लालड़ूू मंडी के शमशान घाट में बुधवार शाम को कर दिया गया। मृतक संजय अपने पीछे विधवा पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी छोड़ गया है। लैहली चौकी इंचार्ज फूलचंद के अनुसार हादसे में झुलसा चौथा मजदूर सोनू पुत्र कपिल देव अभी भी बयान देने के योग्य नहीं है। चारों मजदूर अबू ठेकेदार के पास काम करते थे और फिलहाल नाहर कंपनी परिसर में ही रहते थे।