फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांप्लेक्स से आरोपी भागा, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ अदालत में वीरवार को उस समय भगदड़ मच गई जब एक आरोपी अचानक पुलिस मुलाजिमों को झटका देकर भाग गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाकर तुरंत उसे काबू कर लिया। इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। वहीं, पुलिस भी इस मामले में बोलने से बच रही है। जानकारी के मुताबिक खरड़ कोर्ट में वीरवार को कुराली में दर्ज केस के एक आरोपी को पेशी के लिए ला गया था। जैसे ही आरोपी गाड़ी के पास पहुंचा। उसने हाथ से छुड़ा कर भागने की कोशिश की। इसी बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि पुलिस वाले कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जिक्रयोग है कि पेशी के दौरान आरोपी के भागने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले भी एक आरोपी कोर्ट कांप्लेक्स से भाग गया था, जिसे पीसीआर ने बड़ी मुश्किल से दबोचा था। हालांकि उसका साथी मौके से फरार हो गया था। इसके बाद जिन्होंने आरोपी को दबोचा था। डीजीपी की तरफ से उन दो पुलिस मुलाजिमों को सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें